भारतीय लोगों को कहां छोड़ आया अमेरिकी विमान? जानकर सभी रह गए हैरान

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2025

अमेरिका से एक वीडियो सामने आया है जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। कई लोग ये वीडियो देख कर भड़क गए हैं तो कई अमेरिका से सहमत नजर आ रहे हैं। अमेरिका ने पहली बार दिखाया है कि वो अवैध प्रवासियों को कैसे जंजीरों में बांधता है। सोशल मीडिया पर कई लोग अमेरिका से पूछ रहे हैं कि वो अवैध प्रवासियों को अपराधियों की तरह बेड़ियों में क्यों जकड़ रहा है। ऐसे में अमेरिका का कहना है कि ये सभी लोग हमारे लिए अपराधी ही हैं। क्योंकि ये कानून तोड़कर हमारे देश में रह रहे हैं। इसी बीच एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई हैं। अमेरिका भारत के अवैध प्रवासियों को एक छोटे से देश कोस्टा रिका भेज रहा है। अमेरिका का ये फैसला हैरान करने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: अब ये देश बनेगा अवैध प्रवासियों का नया ठिकाना? Trump ने अपने यहां से निकाला तो भारतीयों के लिए राष्ट्रपति ने फैलाई बाहें

आपको बता दें कि कोस्टा रिका भारतीय समुदाय के लोगों के बीच ट्रैवल के लिए काफी पसंद किया जाता है। इस देश में 1 भारतीय रुपए की कीमत 8.65 Colon हो जाती है। अमेरिका इन प्रवासियों को भारत भेजने के बजाए कोस्टा रिका क्यों भेज रहा है? तीन जहाज तो अमेरिका पहले ही भारत के अमृतसर भेज चुका है। कुछ लोगों का कहना है कि अवैध प्रवासियों को अलग अलग देश  भेजने के लिए अमेरिका को बहुत ज्यादा खर्च उठाना पड़ रहा है। सिर्फ भारत की ही बात करें तो सी 17 विमान को अमेरिका से अमृतसर आने के लिए चार करोड़ से ज्यादा रुपये खर्चने पड़ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा