ट्रंप प्रशासन ने जन्म से नागरिकता पाबंदियों को आंशिक रूप से अनुमति देने का न्यायालय से अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2025

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह जन्म से नागरिकता पर पाबंदियों को आंशिक रूप से प्रभावी होने दे, जबकि मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवायी जारी है।

जिला न्यायाधीशों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने के तुरंत बाद हस्ताक्षरित आदेश पर रोक लगा दी थी। तीन संघीय अपील अदालतों ने प्रशासन की अर्जियों को खारिज कर दिया है।

यह आदेश 19 फरवरी के बाद पैदा हुए उन लोगों को नागरिकता देने से इनकार करेगा जिनके माता-पिता अवैध रूप से देश में हैं। यह अमेरिकी एजेंसियों को ऐसे बच्चों के लिए नागरिकता को मान्यता देने वाले किसी भी दस्तावेज को जारी करने या किसी भी प्रांत के इससे संबंधित दस्तावेज को स्वीकार करने से भी रोकता है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार