यह यूक्रेन युद्ध से भी ज्यादा मुश्किल था, Trump ने फिर भारत-पाक संघर्ष को सुलझाने का श्रेय लिया

By एकता | Oct 26, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को समाप्त करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अपनी एशिया यात्रा पर रवाना होने से पहले, ट्रंप ने एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया और दुनिया भर के संघर्षों को सुलझाने का श्रेय खुद को दिया।

इसे भी पढ़ें: ममदानी के 9/11 बयान पर भड़के उपराष्ट्रपति JD Vance, 'असली शिकार' पर अमेरिकी राजनीति में बवाल

ट्रंप ने कहा, 'मैंने इसे (युद्धविराम) रुकवाया और भी हैं। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो मैं कह सकता हूं कि मेरे द्वारा किए गए लगभग हर समझौते को रूस और यूक्रेन से ज्यादा मुश्किल माना जाता, लेकिन यह उस तरह से नहीं हुआ। रूस-यूक्रेन का संघर्ष सुलझाना सबसे चुनौतीपूर्ण है।'

इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने अपने टैरिफ की धमकियों को 'असली शांतिदूत' बताते हुए दावा किया था कि इनके बिना वह आठ वैश्विक संघर्षों को 'हल' नहीं कर पाते।

ट्रंप बार-बार यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने कथित तौर पर वाशिंगटन की मध्यस्थता से हुई बातचीत के बाद परमाणु-सशस्त्र पड़ोसी भारत और पाकिस्तान के बीच 'पूर्ण और तत्काल' युद्धविराम कराने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: हार के बाद भी नहीं टूटी Kamala Harris की उम्मीद, 2028 में फिर से व्हाइट हाउस पहुंचने का इरादा

भारत ने खारिज किया दावा

हालांकि, भारत सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप के इन दावों को बार-बार खारिज किया है। भारत का रुख स्पष्ट है कि शत्रुता को रोकने का निर्णय बिना किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के, दोनों पक्षों के बीच हुई सीधी बातचीत के माध्यम से लिया गया था।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया