नहीं सुधर रहे Donald Trump... भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट, कहा- सभी सौदे रद्द करने की धमकी दी थी

By रेनू तिवारी | Jun 28, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले काफी समय से गलत कारणों से चर्चा में हैं। वैसे तो अमेरिका का राष्ट्रपति  पहले जब भी बोलता था तो दुनिया उसकी बात को गंभीरता से लेती थी लेकिन अमेरिका की ताजा हालत ऐसी है कि लोग उसकी बात को ज्यादा महत्व ही नहीं दे रहे हैं। पिछले इजराइल और ईरान के साथ भी डोनाल्ड ट्रंप की छटपटाहच को देखा गया। भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान भी  डोनाल्ड ट्रंप बिन बुलाए बीच में घुसे हुए थे। अब एक बार फिर से  डोनाल्ड ट्रंप ने रट्टा मार कर रखे हुए दावों को फिर से दोहराया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच आसन्न परमाणु संघर्ष को अकेले ही शांत कर दिया है। उन्होंने दोनों देशों के साथ सभी व्यापारिक संबंध खत्म करने की धमकी दी है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नई दिल्ली और इस्लामाबाद को चेतावनी दें कि अगर उन्होंने लड़ाई बंद नहीं की तो व्यापार पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: RSS महासचिव के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा- 'भारत में समाजवाद की जरूरत नहीं, धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति का मूल नहीं'

 ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ हमने भारत और पाकिस्तान के साथ कुछ बेहतरीन काम किए। शायद यह परमाणु हमले की दिशा में बढ़ रहा था। हमने बहुत काम किया। मुझे नहीं पता कि क्या कभी कोई ऐसा राष्ट्रपति हुआ है जिसने इससे ज़्यादा काम किया हो।’’ ट्रंप ने एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि दिल्ली और इस्लामाबाद के साथ अमेरिका व्यापार नहीं करेगा और इस तरह से उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था। उनके अनुसार यह परमाणु हमले में बदल सकता था।

ट्रंप ने कहा, सर्बिया, कोसोवो में बहुत बड़ा युद्ध होने वाला था। मैंने कहा कि आप भी युद्ध करें, अमेरिका के साथ कोई व्यापार नहीं होगा।... यही भारत और पाकिस्तान के साथ हुआ। मैं उन दोनों के साथ बातचीत कर रहा था और मैंने (वित्त मंत्री) स्कॉट (बेसेंट) से कहा, मैंने (वाणिज्य मंत्री) हॉवर्ड (लुटनिक) से कहा कि भारत और पाकिस्तान के साथ सभी सौदे रद्द कर दें। वे हमारे साथ व्यापार नहीं कर रहे क्योंकि वे युद्ध कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने ‘‘ हमें कॉल किया और कहा कि हम क्या करें? मैंने कहा, देखिए आप अमेरिका के साथ व्यापार करना चाहते हैं। यह बहुत बढ़िया है, लेकिन आप एक दूसरे पर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’ ट्रंप ने कहा कि और वे दोनों सहमत हुए दोनों के पास अच्छे नेता हैं, इसलिए हमने बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा कि ‘‘ भारत जैसे कुछ बड़े देश के साथ मुझे लगता है कि हम एक समझौते पर पहुंचने जा रहे हैं, जिसके तहत हमें वहां जाकर व्यापार करने का अधिकार होगा। अभी यह प्रतिबंधित है। आप वहां जा नहीं जा सकते। आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम पूरी तरह से व्यापार अवरोध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

ट्रंप ने चीन के साथ भी व्यापार होने की बात कही। ट्रंप ने कई बार दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई बंद कराने में मदद की है। हालाकि, भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील