US Presidential Election: ट्रंप..अमेरिका..मुसलमान! समझें पूरा गणित, कैसे स्विंग स्टेट्स में बिगड़ा कमला का खेल

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

पिछले बार स्विंग स्टेट्स में 6-1 का नतीजा आया था और यही वजह था कि जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। अमेरिका में स्विंग स्टेट्स को ही बैटल ग्राउंड स्टेट माना जाता है। रेड नेक एरिया और ब्लू स्टेट में कोई ज्यादा अंतर नहीं नजर आ रहा है। मिशिगन में ट्रंप का लीड करना बिल्कुल मुकाबले को एकतरफा कर देता है। ट्रंप के फेवर में नवाडा जैसे स्टेट उनकी क्लियर विक्ट्री को दर्शाता है। अगर सारे ब्लू स्टेट कमला हैरिस के पास जाते हैं तो ये आंकड़ा 241 के करीब जाएगा और ट्रंप को जब स्विंग स्टेट मिलता है तो वो उनके जीत का मार्ग प्रश्सत करने के लिए काफी है। स्विंग स्टेट्स कमला हैरिस के फेवर में नहीं जा रहा है। स्विंग स्टेट्स यानी नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया में ट्रंप की जीत हुई वहीं विस्कॉन्सिन, नेवादा, पेंसिल्वेनिया, एरिजोना में आगे चल रहे हैं। मिशिगन में कमला हैरिस आगे चल रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: America Election Result 2024: किस राज्य में कौन जीता, क्या रहा स्विंग स्टेट्स का हाल, अमेरिका के नए राष्ट्रपति पर 5 बड़ी खबरें

बता दें कि कमला हैरिस ने ट्रंप प्रशासन की कई आव्रजन नीतियों की निंदा की थी, लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडेन के कुछ फैसलों का समर्थन किया है, जैसे कि शरणार्थियों पर प्रतिबंध। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए व्यापक अप्रवासी विरोधी नीतियां लागू कीं, जिसमें अप्रवासी बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करना भी शामिल है। यदि वह फिर से चुने जाते हैं, तो वे लाखों अवैध अप्रवासियों को पकड़कर उन्हें शिविरों में बंद करके सामूहिक रूप से निर्वासित करना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार