राजघाट गए ट्रंप और मेलानिया, बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2020

नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट गए, उन्हेंपुष्पांजलि अर्पित की तथा परिसर में एक पौधा भी लगाया। भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति आज सुबह पहले राष्ट्रपति भवन गए। इसके बाद ट्रंप दंपत्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे तथा बापू के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने राजघाट में आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा। ट्रंप ने लिखा, ‘‘अमेरिका के लोग सम्प्रभु और शानदार भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं-महात्मा गांधी का दृष्टिकोण । यह एक बहुत बड़ा सम्मान है।’’ ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने भी आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किये। राजघाट के परिसर में ट्रंप ने एक पौधा लगाया। वहां उन्हें महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भेंट की गई।

राजघाट पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: मेलानिया ट्रंप हैप्पीनेस क्लास में हिस्सा लेने पहुंची सरकारी स्कूल

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए राष्ट्रपति ट्रंप ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचे।

प्रमुख खबरें

T20 Wordl Cup 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा, एक अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला मौका

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, मिचेल मार्श होंगे कप्तान, स्टीव स्मिथ बाहर

Delhi School Bomb Threat| स्कूलों में बम की खबर के बाद अब तक Delhi Police के हाथ लगी ये जानकारी

लालू सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करते हैं, हम लोगों के लिए करते हैं : नीतीश कुमार