‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन को लेकर ट्रंप और पेलोसी में तनातनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2019

वॉशिंगटन। ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता नैंसी पेलोसी के बीच तनातनी बढ़ती दिख रही है। दरअसल ट्रम्प ने पेलोसी को पत्र लिखकर कहा कि वह निर्धारित समय पर ही ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन देना चाहता है, जिसके बाद पेलोसी ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पेलोसी पहले भी ट्रम्प को पत्र लिखकर संबोधन स्थगित करने का अनुरोध कर चुकी हैं।

 

राष्ट्रपति प्रतिनिधि सभा की स्पीकर के निमंत्रण पर अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में पारंपरिक ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन देता है। इस समय स्पीकर के पद पर पेलोसी नियुक्त हैं। पेलोसी ने बुधवार को ट्रम्प को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘मैं आपको पत्र लिखकर यह सूचित कर रही हूं कि प्रतिनिधिसभा सरकार के कामकाज पुन: आरंभ करने तक राष्ट्रपति के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन को अधिकृत करने के प्रस्ताव पर विचार नहीं करेगी।’’

 

इसे भी पढ़ें- इमरान से मुलाकात के दौरान पाक सीनेटर के सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी से पाक सीनेट ख़फा

 

इससे पहले ट्रम्प ने पेलोसी को पत्र लिखकर कहा था, ‘‘मैं प्रतिनिधि सभा के चेम्बर में 29 जनवरी की शाम को आपसे मिलने का इच्छुक हूं। यदि स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन निर्धारित समय पर और विशेषकर, तय स्थान पर नहीं होता है तो यह देश के लिए दु:खद होगा।’’इसके तत्काल बाद पेलोसी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति का 29 जनवरी को कांग्रेस में स्वागत नहीं है। पेलोसी से पत्र मिलने के बाद ट्रम्प ने कहा कि वह जल्द ही इस बात की घोषणा करेंगे कि आगे क्या करना है।

 

इसे भी पढ़ें- अमेरिका बढ़ते जटिल और अनिश्चित माहौल का सामना कर रहा है: कोट्स

 

उन्होंने कहा, ‘‘हम आने वाले समय में नैंसी पेलोसी को जवाब देंगे, लेकिन वह अमेरिकी लोगों के साथ, हमारे संविधान के साथ जो कर रही हैं, वह अशोभनीय है।’’ट्रम्प ने मेक्सिको के साथ लगती देश की सीमा पर दीवार बनाने को लेकर अपने रुख में कोई भी बदलाव करने से इनकार कर दिया और कहा कि पेलोसी ने जो किया वह ‘‘बहुत बुरा’’ है। इसके बाद उन्होंने एक अन्य बैठक में आरोप लगाया कि पेलोसी ने स्टेट ऑफ द यूनियन इसलिए रद्द किया क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि अमेरिकी लोगों को सच पता चले। 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला