ट्रंप और वेंस ने ओवल ऑफिस में बैठक में जेलेंस्की के बर्ताव को अपमानजनक करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा सुरक्षा की गारंटी मांगे जाने पर जेलेंस्की के बर्ताव को अपमानजनक करार दिया।

दरअसल, यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने का अमेरिका प्रयास कर रहा है और इसे लेकर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बैठक हुई जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सुरक्षा की गारंटी मांगी। ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि ऐसा करना अपमानजनक है।

जेलेंस्की अपने देश को रूसी आक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं पर जोर दे रहे थे। ट्रंप ने कहा, ‘‘आप लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ट्रंप से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की

Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7