ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत, कीव को मिसाइलें भेजने के लिए तैयार नहीं अमेरिकी नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2025

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गाजा में पिछले सप्ताह हुए युद्धविराम और बंधक समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि अब ट्रंप के पास रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का बड़ा मौका है।

जेलेंस्की अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ दोपहर के भोजन पर ट्रंप के साथ नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए यहां पहुंचे। इससे एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई थी, जिसमें युद्ध का मुद्दा छाया रहा था।

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत की शुरुआत में गाजा में पिछले सप्ताह हुए युद्धविराम और बंधक समझौते पर उन्हें (ट्रंप को) बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब ट्रंप के पास रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का बड़ा मौका है।

ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के पास अब इस युद्ध को समाप्त करने का एक बड़ा मौका है।’’ हाल ही में ट्रंप ने यूक्रेन को लंबी दूरी की ‘टॉमहॉक क्रूज’ मिसाइलें बेचने की मंशा दिखाई थी, जबकि पुतिन ने चेतावनी दी थी कि इस तरह के कदम से अमेरिका-रूस संबंधों में और तनाव पैदा होगा।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच