मिलने वाले थे ट्रंप-जेलेंस्की, इधर रूस ने दनादन मिसाइल दाग मोदी को मिला दिया फोन

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2025

रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन पर बड़ा हमला कर दिया है। इस हमले में कई लोगों की जान गई है। जेलेंस्की और ट्रंप की मुलाकात से पहले ये हमला हुआ है। 15 अगस्त को ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई थी। लेकिन सीजफायर पर बात नहीं बन पाई थी और अब यूक्रेन पर रूस की तरफ से बड़ा हमला कर दिया गया है। रूस लगातार यूक्रेन पर बड़े हमले कर रहा है। जब ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात होनी है और उससे पहले रूस ने खारकीव पर हमला किया है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात भी की है। अमेरिका की तरफ से रूस से तेल खरीद की वजह से भारत को निशाना बनाया गया है। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Russia Blast: रूस की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 20 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है, जिन्होंने उन्हें अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में जानकारी दी। एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को उनके फ़ोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनकी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूँ। 

इसे भी पढ़ें: पिछली बार जैसा बर्ताव न कर पाए ट्रंप, इस बार अपने साथ 5 देशों का जमावड़ा लेकर व्हाइट हाउस में पहुंचेंगे जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे। इस बैठक में कई यूरोपीय नेता भी शामिल होंगे, जो रूस-यूक्रेन संघर्ष और वैश्विक सुरक्षा मुद्दे पर चचां करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ाना और आर्थिक, सैन्य सहायता के नए विकल्पों पर विचार करना बताया जा रहा है। विशेष अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को कहा कि ट्रंप के साथ शिखर वार्ता में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों को यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी देने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह गारंटी नाटो की सामूहिक रक्षा प्रतिबद्धता के समान होगी और साढ़े तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी भी संभावित समझौते का हिस्सा है।  

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?