इजरायल के साथ ट्रंप ने की धोखेबाजी! सऊदी अरब संग अब तक की सबसे बड़ी डील, नेतन्याहू कैसे निकालेंगे इसकी काट?

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2025

कहने के लिए अमेरिका इजराइल का खास दोस्त है लेकिन हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ जो डिफेंस डील ही है वो इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए ठीक नहीं है। जहां एक तरफ इलजाइल लंबे समय से संघर्ष में है। वह लगातार गाजा सहित मिडिल इस्ट के साथ युद्ध कर रहा है ऐसे में ट्रंप का साउदी अरब के साथ फाइटर जेट की डील  बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक धोखे की तरफ है।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalite Encounter | सुकमा में सुरक्षाबल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, अब तक छत्तीसगढ़ में 263 नक्सली मारे गये

 

उन्होंने कहा, “वे हमारे लिए एक महत्वपूर्ण सहयोगी रहे हैं।” यह सात वर्षों से अधिक समय में क्राउन प्रिंस की पहली अमेरिका यात्रा होगी इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी इच्छाओं और मांगों की एक सूची लेकर आएंगे, जिसमें ट्रंप से अपने देश के लिए अमेरिकी सैन्य सुरक्षा के दायरे को परिभाषित करने का औपचारिक आश्वासन और अमेरिका में निर्मित दुनिया के सबसे उन्नत विमानों में से एक एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता शामिल है।

तीन प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रिपब्लिकन प्रशासन यह नहीं चाहता कि इस लड़ाकू विमान के सौदे से इजराइल की उसके पड़ोसियों के बीच गुणात्मक सैन्य बढ़त कम हो, खासतौर से ऐसे वक्त में जब ट्रंप अपनी गाजा शांति योजना की सफलता के लिए इजराइली समर्थन पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि एक और दीर्घकालिक चिंता यह भी है कि सौदे के बाद एफ-35 प्रौद्योगिकी चीन द्वारा चुराई जा सकती है या किसी तरह चीन को हस्तांतरित की जा सकती है क्योंकि उसके संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में पटरी में दरार आने के बाद मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं बाधित

ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब वह सऊदी अरब और इजराइल को उनके आपसी संबंध सामान्य बनाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। ‘फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज’ में सैन्य और राजनीतिक शक्ति केंद्र के वरिष्ठ निदेशक ब्रैडली बोमन ने कहा, उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप यह स्पष्ट कर देंगे कि पहला एफ-35 तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक सऊदी अरब इजराइल के साथ संबंध सामान्य नहीं कर लेता। वरना राष्ट्रपति अपनी ही पकड़ कम कर लेंगे।

अमेरिका-सऊदी संबंधों में सुधार

ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रंप पहले के तनावों से आगे बढ़ गए हैं और क्राउन प्रिंस के साथ अपने संबंधों को मज़बूत किया है, जिन्हें वह मध्य पूर्व में अमेरिका की भविष्य की रणनीति के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं। सऊदी अरब की भूमिका को स्वीकार करते हुए, ट्रंप ने हाल ही में कहा, "वे एक महान सहयोगी रहे हैं।" 

प्रमुख खबरें

MRFA फाइटर जेट डील इसी वित्त वर्ष में संभव: एयर चीफ मार्शल AP Singh

Asian Games फाइनल में Pakistan को 19 रन से हराकर भारत ने जीता Gold Medal

Sharad Pawar बोले, Maharashtra में Drought पीड़ितों की मदद करना NCP SP की सर्वोच्च प्राथमिकता

Asian Games Final में China के खिलाफ भारतीय टीम को कोच Sjoerd Marijne ने दी थी शेर जैसी एकाग्रता की सीख