24 घंटे में अब कौन सा नया बम फोड़ने वाले हैं ट्रंप? ऐलान करते हुए भारत को करार दिया खराब ट्रेडिंग पार्टनर

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर दबाव बढ़ाते हुए अगले 24 घंटों के भीतर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण वह अगले 24 घंटों में भारत पर अमेरिकी शुल्क में भारी वृद्धि करेंगे। भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वे हमारे साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते। सीएनबीसी को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है, क्योंकि वे हमारे साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते। इसलिए हमने 25 प्रतिशत पर समझौता किया, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा, क्योंकि वे रूसी तेल खरीद रहे हैं। वे युद्ध मशीन को ईंधन दे रहे हैं।

भारत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका और यूरोपीय संघ पर निशाना साधा और कहा कि रूस से तेल ख़रीद को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ उसे ग़लत तरीक़े से निशाना बना रहे हैं, जबकि यूक्रेन में युद्ध के बावजूद दोनों देश रूस के साथ व्यापक व्यापार करते हैं। भारत और रूस के खिलाफ ट्रम्प के हमले के बाद भारत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे यह पता चलता है कि जो देश भारत की आलोचना कर रहे हैं, वे स्वयं रूस के साथ व्यापार में संलिप्त हैं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम के आगे झुकने का युग समाप्त, ट्रंप की धमकी पर भारी पड़ेगी मोदी की कूटनीति

इससे पहले आज, रूस ने भारत जैसे अपने सहयोगियों पर "अवैध" दबाव डालने और उन्हें मास्को के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने के लिए मजबूर करने के लिए ट्रम्प की आलोचना की। भारत के अपने व्यापारिक साझेदार चुनने के अधिकार का बचाव करते हुए, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "हम कई ऐसे बयान सुनते हैं जो वास्तव में धमकियाँ हैं, देशों को रूस के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने के लिए मजबूर करने के प्रयास हैं। हम ऐसे बयानों को वैध नहीं मानते।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे