ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन पर पर्याप्त कदम नहीं उठाने के लिए भारत, चीन को ठहराया जिम्मेदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन पर पर्याप्त कदम नहीं उठाने के लिए भारत और चीन जैसे देशों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इन देशों को ऐसी हवा से भरे क्षेत्र करार दिया जिसमें सांस तक नहीं ली जा सकती। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका में कुछ हद तक ‘‘सबसे साफ हवा’’ है।

ब्रिटेन की राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को आयरलैंड रवाना होने से पहले अपने अंतिम साक्षात्कारों में से एक में ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि मौसम में बदलाव हुआ है और ऐसा लगता है कि यह दोनों तरफ बदला है।

इसे भी पढ़ें: सिख-अमेरिकी दाढ़ी, पगड़ी और लंबे केश रखने वाले पहले अमेरिकी वायुसैनिक बने

गौरतलब है कि ट्रंप ने 2017 के ऐतिहासिक पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से अमेरिका के हटने को सही ठहराने के लिए भारत और अन्य देशों को जिम्मेदार ठहराया था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की ‘‘कुछ हद तक सबसे स्वच्छ हवा’’ है, लेकिन अन्य देश प्रदूषण से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने ब्रिटेन के ‘आईटीवी’ चैनल से कहा कि प्रदूषण और स्वच्छता के लिहाज से चीन, भारत, रूस तथा कई अन्य देशों की हवा बहुत अच्छी नहीं है, बहुत अच्छा जल नहीं है। वे जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करते। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह