By अभिनय आकाश | Oct 31, 2026
अमेरिका के मिड टर्म इलेक्शंस के बीच मिशनगन में अमेरिकी सीनेट की रेस इस समय देश की सबसे हॉट और विवादित सियासी जंग बन चुकी है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच चल रही इस शह-मात के खेल में अब व्यक्तिगत टिप्पणियों और तीखे तंज का दौर शुरू हो गया है। साउथ कैरोलना के रॉकिल में आयोजित चुनावी रैली के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स के समर्थन में पहुंचे राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार डॉ. अब्दुल अल सैयद पर तीखा हमला बोला। ट्रंप ने ना सिर्फ अल सैयद की धार्मिक और जातीय पहचान को निशाना बनाया बल्कि मतदाताओं को भी आड़े हाथों लिया। रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए डॉनल्ड ट्रंप ने सीधे तौर पर अश्वेत और यहूदी मतदाताओं को आगाह किया। ट्रंप ने मंच से कहा अगर आप अश्वेत हैं या यहूदी हैं और आप अब्दुल को वोट देते हैं तो आप पागल हैं। इसके तुरंत बाद उन्होंने भीड़ को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि आप वैसे भी पागल हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने जनसभा में अल सैयद के मूल नाम को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हुए उन्हें अब्दुल रमजान कहकर संबोधित किया।
42 वर्षीय डॉक्टर अब्दुल अल सैयद इस समय अमेरिकी राजनीति के सबसे चर्चित और उभरते हुए प्रगतिशील चेहरों में से एक नजर आ रहे हैं। अगर वे मिगन से चुनाव जीत जाते हैं तो वे सीनेट में एक बड़ा मुस्लिम चेहरा होंगे। अल सैयद का जन्म 31 अक्टूबर 1984 को अमेरिका के डेट्रोइयड में एक इजिपशियन अमेरिकन परिवार में हुआ। वे बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से स्नातक करने के बाद दुनिया के प्रतिष्ठित रोड्स स्कॉलरशिप हासिल की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में डॉक्टरेट की उपाधि ली। इसके बाद उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मेडिकल की डिग्री पूरी की। राजनीति में कदम रखने से पहले वे कोलंबिया यूनिवर्सिटी में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर थे। जिसे अंग्रेजी में एपिडेमोलॉजी कहा जाता है। साल 2015 में वे महज 30 साल की उम्र में डेट्रॉयड के इतिहास के सबसे युवा हेल्थ डायरेक्टर बने। उन्होंने दिवालिया हो चुके शहर के स्वास्थ्य ढांचे को सुधारा। स्कूलों में लेड यानी कि सीसा का प्रदूषण हटाने के लिए लड़ाई लड़ी और गरीब बच्चों के लिए मुफ्त चश्मों की व्यवस्था की।