Trump का यूक्रेन में तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान, नाटो से अमेरिका के हटने की संभावना व्यक्त की

By Prabhasakshi News Desk | Dec 09, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के साथ तत्काल संघर्ष विराम पर पहुंचने के लिए कदम उठाने का दबाव डाला। उन्होंने इसे, अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण में काफी समय शेष होने के बावजूद इस लड़ाई को समाप्त करने में बतौर निर्वाचित राष्ट्रपति अपने सक्रिय प्रयासों का हिस्सा बताया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का उल्लेख करते हुए लिखा, ‘‘ जेलेंस्की और यूक्रेन समझौता करना चाहेंगे और पागलपन बंद करना पसंद करेंगे।’’

उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि नवंबर में चुनाव जीतने के बाद से उन्होंने पुतिन से बात की है या नहीं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, क्योंकि मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिससे बातचीत में बाधा आए।’’ तत्काल युद्ध विराम के लिए ट्रंप का आह्वान बाइडन प्रशासन और यूक्रेन द्वारा अपनाए गए सार्वजनिक नीतिगत रुख से परे है।

प्रमुख खबरें

विदेशी चंदे पर नियंत्रण और संतुलन की अपेक्षा

बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफा

Pakistan Independence Day पर Shehbaz Sharif की गीदड़ भभकी, भारत सही रास्ते पर नहीं आया तो सीधा जवाब दिया जाएगा

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn