हां और ना कह सकते हैं लेकिन...ट्रंप ने ग्रीनलैंड को बर्फ का छोटा टुकड़ा बताया, फिर यूरोपीय देशों को धमकाया

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2026

दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर बोलते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ग्रीनलैंड की सुरक्षा करने की क्षमता संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश के पास नहीं है, और उन्होंने आर्कटिक क्षेत्र को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया। वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए, ट्रम्प ने कहा कि अतीत में ग्रीनलैंड को सौंप देना मूर्खतापूर्ण था और दावा किया कि डेनमार्क अकेले इस द्वीप की रक्षा करने में असमर्थ है। उन्होंने पट्टे की व्यवस्था के माध्यम से ग्रीनलैंड की रक्षा करने के अमेरिकी विचार को भी खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि ऐसा दृष्टिकोण कारगर नहीं होगा। ग्रीनलैंड को बर्फ का एक टुकड़ा बताते हुए, ट्रम्प ने कहा कि हमें इसकी पूर्ण ऑनरशिप चाहिए। आप लीज पर इसकी रक्षा नहीं कर सकते। हमारे प्रस्तावों पर देश हां और ना कह सकते हैं लेकिन अमेरिका आपके रिस्पॉन्स को याद रखेगा।

इसे भी पढ़ें: ग्रीनलैंड को सिर्फ अमेरिका बचा सकता है, पुतिन-जिनपिंग का नाम लेकर ट्रंप ने दावोस में किया बड़ा दावा

ग्रीनलैंड का महत्व उसकी लोकेशन में निहित है। ग्रीनलैंड जो है वो आर्कटिक रीजन के आठ देशों में से एक है। ऐसे तो यह डेनमार्क का हिस्सा है लेकिन ऑटोनॉमस टेरिटरी है यानी स्वायत्त क्षेत्र। इसका 80% हिस्सा बर्फ से ढका है और बर्फ की भी 4 किमी मोटी परत है। लेकिन अब यह पिघल रही है। आर्कटिक रीजन बाकी दुनिया के मुकाबले चार गुना रफ्तार से तप रहा है। करीब 26 लाख स्क्वायर किमी बर्फ गायब हो चुकी है। डाटा के मुताबिक इसी बर्फ के नीचे दुनिया की 30% अनएक्सप्लोर्ड गैस और 13% अनएक्स्लोर्ड ऑयल यह छुपे हुए हैं। इसके अलावा यहां कीमती धातुएं सोना, प्लैटिनम, जस्ता और लौ, अयस्क, तांबा, सीसा, मोलिब्डेनम और टाइटेनियम यह सब भी मौजूद बताए जाते हैं। इन सब वजहों से इस आइलैंड पर ट्रंप ही नहीं रूस और चीन की भी नजर बनी रहती है। 

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़