सुरक्षा बढ़ाने संबंधी ट्रंप के चुनाव अभियान दल के अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया था : सीक्रेट सर्विस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2024

अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसी ‘सीक्रेट सर्विस’ ने स्वीकार किया है कि उसने राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रमों में सुरक्षा बढ़ाने संबंधी उनके प्रचार अभियान दल के कुछ अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया था।

खुफिया सेवा के एक सदस्य ने हमलावर को घटनास्थल पर ही मार गिराया था। इस हमले के तुरंत बाद, कानून प्रवर्तन एजेंसी ने इस बात से इनकार किया था कि उसने सुरक्षा बढ़ाने संबंधी अनुरोधों को अस्वीकार किया था। लेकिन ‘सीक्रेट सर्विस’ ने ट्रंप की हत्या के प्रयास के एक सप्ताह बाद, शनिवार देर रात स्वीकार किया कि उसने पूर्व राष्ट्रपति के कार्यक्रमों में सुरक्षा बढ़ाने के कुछ अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया था।

एजेंसी के मुख्य प्रवक्ता एंथनी गुगलिमी ने शनिवार देर रात ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ को जारी एक बयान में कहा, ‘‘सीक्रेट सर्विस का मिशन जटिल है। हर दिन हम एक खतरे वाले माहौल में काम करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे लोग कई आयोजनों, यात्राओं और अन्य चुनौतीपूर्ण माहौल में सुरक्षित रहें।

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War | Donald Trump के एनर्जी सीज़फ़ायर के दावे से हैरान हुए ज़ेलेंस्की, बोले- रूस तैयार तो हम भी सहमत

Kerala के वायनाड और कोझिकोड में दो हादसों में चार लोगों की मौत

INS Mangrol Indian Navy | आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम! आईएनएस मंगरोल होगा भारतीय नौसेना में शामिल, जानें इसकी खासियतें

12 October History: Pakistan में परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को हटाकर सत्ता हथियाई थी