मस्क के व्यापारिक हितों को लेकर चिंतित ट्रंप, युद्ध की योजनाएं साझा न करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध की योजनाओं को उनके सलाहकार एलन मस्क के साथ उनके व्यापारिक हितों के कारण साझा नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया कि मस्क को यह बताया जाएगा कि अमेरिका चीन के साथ परिकल्पित युद्ध कैसे लड़ेगा। रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘एलन का चीन में कारोबार है। और शायद वह इसके लिए अतिसंवेदनशील होंगे।’’

हालांकि, उन्होंने मस्क की राष्ट्रभक्ति की सराहना की। ट्रंप ने इससे पहले मस्क के संभावित हितों के टकराव के बारे में पूछे गए सवालों को यह कहते हुए टाल दिया था कि जब आवश्यक होगा, तब वह इन सवालों के जवाब देंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि मस्क ने शुक्रवार सुबह लागत कम करने पर चर्चा करने के लिए पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय) का दौरा किया, जिस पर वह सरकारी दक्षता विभाग के माध्यम से काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान