वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है...बाइडेन पर 20 साबित होने वाले ट्रंप इस बार नजरें भी नहीं मिला पाएं, पूरे डिबेट में आंखें दिखाती रहीं कमला

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2024

2018 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार की एक फ़िल्म आयी स्त्री का सीक्वेल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। चाहे वो फिल्म की कहानी हो या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी का एक डायलॉग  वो स्त्री है , कुछ भी कर सकती है  बड़ा फेमस हुआ। लोगों ने भर - भर के इस पर मीम्स भी बनाए। लेकिन अमेरिकी चुनाव में पहली बार आमने सामने नजर आए कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबले में ऐसा कई बार नजर आय़ा जब ट्रंप नजरें भी नहीं मिला पाएं और कमला हैरिस  बार बार आंखें दिखाती नजर आईं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे के आमने-सामने नजर आए। कार्यक्रम पूर्वी फिलाडेल्फिया में आयोजित किया गया। इस बहस पर सारी दुनिया की निगाहें टिकी रही।

इसे भी पढ़ें: Kamala Harris भारत-अमेरिका संबंधों के लिए फिट नहीं, Trump को मिला हिंदू संगठनों का समर्थन

कमला हैरिस ने इस डिबेट में जिस तरह से अपने आप को पोजीशन किया था। वो हाथों का बेहतर इस्तेमाल कर रही थी। वो ट्रंप की तरफ देखकर बार बार बात कर रही थी। लेकिन ट्रंप की बात करें तो वो या तो कैमरा था उसकी तरफ या फिर एंकर्स की तरफ देख रहे थे। ये वीडियो में अंतर नजर आया। दोनों के बीच नोकझोंक काफी ज्यादा हुई। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए। नियम के तहत क्लोजिंग स्टेटमेंट ट्रंप के पास था। ट्रंप ने क्लोजिंग स्टेटमेंट में अपनी बात को और ज्यादा पुख्ता तरीके से रखने की कोशिश की। लेकिन अबॉर्शन जैसे मसले पर जब उनसे एंकर ने पूछा कि उनका फैसला वैसा ही रहेगा तो वो गोल मोल जवाब देते नजर आए।  

प्रमुख खबरें

Kerala में LDF की वापसी तय, कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं: CM Pinarayi Vijayan का बड़ा दावा

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित