ट्रंप के फैसलों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा: रेवंत रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर भारी टैरिफ (शुल्क) लगाने के फैसले का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा।

रेड्डी ने कहा, “यह अकेले हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं करने वाला है, यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करेगा... यदि वे वीजा देने के अनिच्छुक हैं, यदि वे भारतीयों को दाखिला देने के अनिच्छुक हैं, तो वे सभी संस्थान भारत आने वाले हैं।”

उन्होंने कहा कि ट्रंप की अचानक घोषणाएं करने की शैली लंबे समय तक काम नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रेड्डी ने कहा, “तेलंगाना में भी एक ट्रंप था, लेकिन लोगों ने उस ट्रंप को हटा दिया। कोई भी जो मनमाने ढंग से प्रशासन चलाता है, वह ट्रंप हो सकता है। ट्रंप की मनमानी की शैली लंबे समय तक काम नहीं करेगी।”

रेड्डी ने यह भी कहा कि तेलंगाना ‘भारत फ्यूचर सिटी’ विकसित कर रहा है, जिसे देश के सबसे उन्नत शहरी केंद्रों में से एक के रूप में वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में हमले के बाद विमान में यात्रियों और क्रू के बीच आखिर क्या हुआ था?

NetApp के लिए भारत एशिया में सबसे तेजी से बढ़ता बाजार, CEO George Kurian ने बताया

Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले के बाद स्मित मच्छार ने कैसे बचाई यात्रियों की जान

मुश्किल क्षेत्रों की Natural Gas मूल्य सीमा बढ़कर 9.89 डॉलर प्रति इकाई हुई