By अभिनय आकाश | Dec 16, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 16 दिसंबर को घोषणा की कि वे फेंटानिल को आधिकारिक तौर पर सामूहिक विनाश का हथियार घोषित करने वाले एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने एक्स चैनल पर उनकी घोषणा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें ट्रम्प ने इस ड्रग के बढ़ते खतरे के बारे में बात की। एएफपी के अनुसार, यह निर्णय ऐसे समय आया है जब उनका प्रशासन लैटिन अमेरिका में सक्रिय ड्रग कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रहा है। ट्रम्प ने कहा कि यह कदम अमेरिकियों की जान बचाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने फेंटानिल को एक घातक दवा बताया जो देश भर में तेजी से फैल रही है। ट्रम्प ने कहा कि आज मैं अपने देश में आ रही घातक फेंटानिल से अमेरिकियों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठा रहा हूं।
इससे पहले, ट्रंप प्रशासन ने साल की शुरुआत में कुछ मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों को आतंकवादी समूहों के रूप में नामित किया था। इस कदम से सशस्त्र बलों और घरेलू कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच अधिक समन्वय का मार्ग प्रशस्त हुआ था, लेकिन कानूनी विश्लेषकों ने इसके दायरे और वैधता पर सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन गांजे को भी एक बार फिर कम खतरनाक मादक पदार्थ के रूप में वर्गीकृत करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, “हम इस कदम पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि बहुत से लोग ऐसा चाहते हैं। हम इस पर बहुत गंभीरता से विचार कर रहे हैं।