Asim Munir की अमेरिकी यात्रा बहुत दर्दनाक होने वाली है, Trump ने यूं ही नहीं बुलाया, किस नुकसान की सजा नए नवेले फील्ड मार्शल को मिलेगी

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

दुनियाभर के विवाद सुलझाने में लगे अमेरिकी नेताओं को अपने देश में बढ़ रहे अवैध प्रवासी एक समस्या के तौर पर नहीं दिखाई दिए और आज ये इतने शक्तिशाली हो गए हैं कि अमेरिका में इनसे निपटने के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा रहा है। सेना उतारनी पड़ रही है। हिंसा से जूझ रहे लांस एजिल्स में लड़ाकू हेलीकॉप्टर उड़ रहे हैं। दंगाईयों को फाइटर प्लेन दिखाकर डराना पड़ रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक बड़ा डेवलपमेंट देखने को मिला है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ और फेल्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका जा रहे हैं। अमेरिका ने आनन फानन में आसिम मुनीर को बुलाया है। लेकिन आसिम मुनीर की अमेरिका यात्रा बहुत दर्दनाक होने वाली है। आसिम मुनीर की वजह से अमेरिका को जो नुकसान हुआ है, उसकी सजा नए नवेले फील्ड मार्शल को मिलेगी। 

ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर 14 जून को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाली आर्मी डे परेड के लिए पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर न्योता भेजा है। पाकिस्तानी दूतावास सूत्रों के अनुसार, आर्मी चीफ मुनीर गुरुवार को अमेरिका पहुंच जाएंगे। यह आमंत्रण भारत के प्रति किसी विशेष रुख के बजाय, अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता और पाकिस्तान की रणनीतिक अहमियत से अधिक जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बता दें कि शनिवार को आर्मी के साथ-साथ राष्ट्रपति ट्रम्प का डोनाल्ड ट्रम्प का जन्मदिन भी है। राष्ट्रपति  ट्रम्प 14 जून को 79 वर्ष के हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत के बाद अब किसने खेल-खेल में मार गिराया चीन का JF-17, सामने आए वीडियो को देख जिनपिंग के उड़े होश

देनी होगी भारत के ऑपरेशन के बाद हुए नुकसान की पूरी रिपोर्ट 

भारत द्वारा पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में जितना नुकसान अमेरिका को हुआ है। उसने ट्रंप प्रशासन और कई भारत विरोधी ताकतों को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में इन सारे नुकसान का ब्यौरा आसिम मुनीर से मांगा जाएगा। दरअसल, अमेरिका जानना चाहता हैकि उसका पाकिस्तान में कितना नुकसान हुआ है। अमेरिका जानना चाहता है कि एफ 16 का क्या हुआ है। नूरखां एयरबेस का क्या हुआ है। उन परमाणु हथियारों के बारे में भी अमेरिका जानना चाहता है जिनकी धमकी पाकिस्तान भारत को देता आया है। अमेरिका एफ 16, नूरखां एयरबेस और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर इतना चिंतित क्यों है, उसरे राज जानकर आपके होश उड़ने वाले हैं।

अमेरिका क्यों है परेशान? 

कई डिफेंस एक्सपर्ट्स हमेशा से बोलते आए हैं कि पाकिस्तान के पास जो परमाणु बम हैं। वो दरअसल, पाकिस्तान के हैं ही नहीं। पाकिस्तान ने तो शायद कभी परमाणु परीक्षण किया ही नहीं है। पाकिस्तान में जितने भी परमाणु हथियार हैं। वो दरअसल, अमेरिका के हैं। अमेरिका ने ही भारत पर दवाब बनाने के लिए अपने परमाणु हथियार पाकिस्तान में रखे हैं। वरना जिस पाकिस्तान ने अपने बलबूते पर ढंग से मोटरसाइकिल तक नहीं बनाई वो परमाणु बम क्या बनाएंगे। 

प्रमुख खबरें

New York के LaGuardia Airport पर बड़ा हादसा, रनवे पर दमकल से टकराया Air Canada विमान, 2 की मौत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी