ट्रंप में छह जनवरी को हुए दंगे के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं था : बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

वाशिंगटन| अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल कैपिटल भवन(संसद) पर हमला करने वाली भीड़ को रोकने में असफल रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘‘ट्रंप में माध्यकालीन बर्बरता के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं था।’’

उन्होंने ट्रंप को छह जनवरी 2021 को भीड़ को उकसाने में मदद करने को लेकर पूर्व में आड़े हाथ लिया था। बाइडन ने कहा कि वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली होने का ‘‘झूठ का जाल’’बुना गया, जो वास्तव में कभी हुआ ही नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा कि क्या हुआ था। कैपिटल पुलिस, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (वाशिंगटन) महानगर पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमारी आंखों के सामने हमला हुआ और उन्हें चोटिल किया गया। उनपर क्रूरता से वार किए गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें जाने गईं। तीन घंटे तक यह चलता रहा और अमेरिका के हारे हुए राष्ट्रपति ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) के बगल में मौजूद अपने निजी डाइनिंग रूप में आराम से बैठकर यह सब होता हुआ देखते रहे।

प्रमुख खबरें

Festive Season में आंखों की थकावट मिटाने के लिए बेस्ट है Cucumber and Tea Bags Therapy

Delhi High Court ने बस कंडक्टर से 32 साल केस लड़ने पर DTC पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

KPSC भर्ती में गड़बड़ी पर Priyank Kharge सख्त, बोले- निष्पक्ष होगी जांच

Budgam Encounter में मारा गया लश्कर आतंकी Yasir निकला पाकिस्तानी