Putin से भिड़कर अपनी फजीहत करवा रहे हैं ट्रंप? अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रूस ने टैंकर भरकर तेल भारत भेजा

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ सेरूस को मनाने, डराने शांति वार्ता की राह पर लाने के लिए गुजारिश से लेकर चेतावनी तक देकर देख लिया। लेकिन रूस अपने फैसले से टस से मस नहीं हुआ। ट्रंप लगातार कभी टैरिफ लगाने कभी रूस के दोस्तों को निशाना बनाने को लेकर खुद बयान देते कभी अपने नाटो और ईयू जैसे सहयोगियों से दिलवाते आए। लेकिन न तो रूस को इससे कोई फर्क पड़ा और न ही भारत ने मॉस्को से तेल खरीदने पर कोई रोक लगाई। अब ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कि रूस ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित टैंकरों पर भारत को कच्चे तेल का माल भेजना जारी रखा है। यह स्थिति इस महीने की शुरुआत में वाशिंगटन द्वारा लागू किए गए कड़े प्रतिबंधों को दरकिनार करने की मास्को की क्षमता का एक महत्वपूर्ण परीक्षण प्रस्तुत करती है। 

इसे भी पढ़ें: India-Russia की दोस्ती से बौखला उठी दुनिया, बीच समुंदर रोक दिए भारत के तीन तेल टैंकर

यदि रूस इन प्रतिबंधों से निपटने में विफल रहता है, तो इस वर्ष वैश्विक तेल बाजार घाटे में जा सकता है, क्योंकि इससे एक छोटे अधिशेष की उम्मीद कम हो जाएगी। ब्लूमबर्ग ने शिपमेंट का अवलोकन किया और चार-सप्ताह के रोलिंग औसत की गणना की, जिसमें 26 जनवरी को समाप्त सात दिनों में बहुत कम बदलाव दिखा। यह दर्शाता है कि अमेरिकी ट्रेजरी के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय द्वारा उपाय लागू किए जाने के बाद से रूस के तेल प्रवाह में कमी नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश