भारतवंशी मुस्लिम के मेयर बनते ही ट्रंप को लगे 5 बड़े झटके, बैन होंगे ये फैसले!

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2025

अमेरिका के न्यू यॉर्क में इतिहास रचा गया। इस शहर ने 34 साल के भारतवंशी नेता जोहरान ममदानी को मेयर चुना। वह न्यू यॉर्क के पहले मुस्लिम, पहले भारतवंशी और पहले दक्षिण एशियाई मेयर बने। ममदानी ने इस मंहगाई में आमजन को राहत देने वाले मुद्दे उठाकर यह चुनाव जीता। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके खिलाफ कैंपेन की थी। न्यू यॉर्क ही नहीं, वर्जिनिया, सिनसिनाटी के नतीजे भी ट्रंप और उनकी पार्टी के उलट रहे। 

इसे भी पढ़ें: मीरा नायर के बेटे ज़ोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क मेयर, मां ने जताई खुशी, 'यह आपके लिए है'

ममदानी  की जीत ट्रंप के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। क्योंकि ट्रंप ने चुनाव के दौरान जोहरान को झुकाने और हराने के लिए बड़ी-बड़ी धमकियां और हथकंडों का सहारा लिया था। ट्रंप ने सबसे बड़ी धमकी यह दी थी कि अगर जोहरान चुनाव जीत गए तो वो न्यूयॉर्क का सारा फंड रोक देंगे। यानी कि एक तरह से ट्रंप ने इस धमकी के जरिए बताने की कोशिश की थी कि भले ही जोरान चुनाव जीत जाए लेकिन सत्ता उनके हिसाब से चलेगी। जो वह चाहेंगे वही होगा। लेकिन अब जब जोरान चुनाव जीत गए हैं तो अब हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या सच में ट्रंप के पास यह अधिकार है कि वो अब न्यूयॉर्क का फंड रोक देंगे। क्या ट्रंप जोहरान को अपने हिसाब से काम करने नहीं देंगे? तो आपको बता दे कि ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि इससे उलट अब ट्रंप  न्यूयॉर्क में कई सारे फैसले नहीं ले पाएंगे। 

दरअसल ममदानी के मेयर बनने के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप शहर से जुड़े कई फैसले सीधे नहीं ले पाएंगे। जिसमें पहला यह कि वह न्यूयॉर्क की नीतियां बनाने में दखलअंदाजी नहीं दे पाएंगे। अब ममदानी न्यूयॉर्क शहर की नीतियां बना सकेंगे। जिसमें किराया नियंत्रण, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्कूलों और बच्चों की देखभाल की योजनाएं शामिल है। ट्रंप भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, लेकिन वो किसी शहर की नीतियों में दखल नहीं दे सकते। इसलिए अगर ममदानी किराया घटाएं या नई सामाजिक योजनाएं शुरू करें तो ट्रंप उन्हें रोक नहीं पाएंगे। ममदानी अपने चुनावी वादों के चलते भी ट्रंप के निशाने पर थे। ममदानी ने घरों का किराया, फ्रिज करने, सभी के लिए फ्री बस, सर्विस और सरकारी किराना, दुकानें खुलवाने का वादा किया था। दूसरा यह कि जिस तरह से ट्रंप ने धमकी दी थी कि वो शहर की फंडिंग रोक देंगे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय मूल का बजा डंका! न्यूयॉर्क मेयर बने ममदानी, सिनसिनाटी में पुरेवैल का जलवा, कई शहरों को मिले नए मेयर

25 साल की बड़ी जीत

ममदानी को 10.36 लाख वोट मिले। ये 25 साल की सबसे बड़ी जीत। कुल बोटिंग 20.55 लाख, कुमो को 8.54 लाख वोट। ममदानी बोले ट्रम्प मेरा भाषण सुन रहे हैं, अब वक्त आ गया है कि वे अपने कान खोल लें।

प्रवासियों का स्वागत न्यूयॉर्क हमेशा प्रवासियों का शहर रहा है। अब प्रवासी के पास कमान है, प्रवासियों का स्वागत है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन