ट्रंप ने दिया लास्ट चांस, वार्निंग को इतने हल्के में क्यों ले रहा हमास? दिया ये जवाब

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2025

हमास ने कहा कि वह किसी भी प्रतिक्रिया से पहले गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना का गहन अध्ययन करेगा। उग्रवादी संगठन ने कहा कि इस कदम पर समूह और फिलिस्तीन के अन्य गुटों में चर्चा की जाएगी। ट्रंप ने अपने इज़राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त सम्मेलन में संघर्षग्रस्त गाजा के लिए एक शांति योजना की घोषणा की। इज़राइली प्रधानमंत्री ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि हमास इसे स्वीकार करेगा या नहीं।

इसे भी पढ़ें: थोड़ा तमीज में रहो... भारत के लिए ट्रंप से भिड़ा यूरोपीय देश, निकाल दी हेकड़ी

इज़राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि यरुशलम ने गाज़ा के बेहतर भविष्य के लिए इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इज़राइल बंधकों को घर लौटते देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि अब हम देखेंगे कि हमास राष्ट्रपति की योजना को स्वीकार करता है या नहीं। हम अपने बंधकों को दो साल बाद घर लौटते देखना चाहते हैं... ज़िंदा और मुर्दा। हम एक अलग गाज़ा भी देखना चाहते हैं: कट्टरपंथ से मुक्त, असैन्यीकृत और इज़राइल और उसके नागरिकों के लिए कोई ख़तरा न बने।

प्रमुख खबरें

UP के Badaun में पुलिस टीम पर पथराव के बाद 8 लोग गिरफ्तार, 2 FIR दर्ज

FSSAI ने Aerocity के JW Marriott और Andaz होटल को भेजा नोटिस, मिली थीं कई खामियां

Bihar Flood Alert: Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले गए, नेपाल में बाढ़ के बाद सतर्कता

बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत: रघुनंदन शर्मा