ऑपरेशन सिंदूर रोकने में मोदी ने नहीं किया जिक्र, इसलिए क्या तिलमिला गए ट्रंप, भारत पर 25% टैरिफ ठोकने की बात करने लगे

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2025

भारत और अमेरिका के बीच अब तक व्यापार को लेकर कोई फाइनल डील लॉक नहीं हुई है। ट्रंप जहां दुनियाभर के देशों पर टैरिफ की घोषणा कर चुके हैं। वहां अब तक भारत को लेकर ट्रंप ने कोई घोषणा नहीं की है। इंतजार और संयम इस बात को लेकर बना हुआ है कि जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार डील होगी तो कितने पर बात पक्की होगी। अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक संकेत दिया है। बयान में उन्होंने कहा है कि भारत पर 20 से 25% तक का आयात शुल्क यानी टैरिफ लगा सकते हैं। हालांकि उन्होंने अपने बयान में साफ साफ कहा है कि अभी इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।  ट्रंप एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहां एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या भारत खुद को अमेरिका के बढ़े हुए टैरिफ के लिए तैयार कर रहा है। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि मुझे ऐसा लगता है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारत को लेकर अभी तक कुछ फाइनल नहीं है। लेकिन 20 से 25% तक का टैरिफ भारत पर लग सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump के भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के दावे पर फिर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

हाल के सप्ताहों में अमेरिका ने जापान और इंडोनेशिया से लेकर यूरोपीय संघ तक कई साझेदारों के साथ व्यापार समझौतों की घोषण  की है, लेकिन भारत के साथ कोई आम सहमति बनाने में असफल रहा है, जिसने कृषि और डेयरी उत्पादों पर शुल्क कम करने से साफ इनकार कर दिया है, जबकि आनुवंशिक रूप से संशोधित कृषि उत्पादों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं देने पर अड़ा हुआ है। भारत और अमेरिका शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसके तहत अधिकारियों का एक अमेरिकी दल 25 अगस्त से नई दिल्ली का दौरा करेगा। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका को भारत के साथ बातचीत के लिए और समय चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि भारत अमेरिकी निर्यात के लिए अपने बाजार को और अधिक खोलने की इच्छा रखता है या नहीं। 

प्रमुख खबरें

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब