Israel पर भड़के ट्रंप, चेतावनी देते हुए कहा- अपने पायलटों को तुरंत घर वापस बुलाओ

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि दोनों देशों ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह दोनों देशों, खासकर इजरायल से खुश नहीं हैं। हेग में नाटो शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि समझौते पर सहमति जताने के तुरंत बाद इजरायल ने अपना सामान उतार दिय। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता खत्म हो गई है। उन्होंने इजरायल से उन बमों को न गिराने का आग्रह किया, चेतावनी दी कि यह एक बड़ा उल्लंघन है। उन्होंने यहूदी राज्य से अपने पायलटों को वापस घर लाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: सीजफायर टूटने पर भड़के ट्रंप! ईरान बोला- हमने इजरायल पर नहीं दागी कोई मिसाइल

इसके तुरंत बाद, ईरानी सरकारी मीडिया ने घोषणा की कि "इजरायली कब्जे वाले क्षेत्रों पर ईरानी हमलों की चार लहरों" के बाद युद्ध विराम शुरू हो गया है। इसके बाद ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर दोनों पक्षों से युद्ध विराम का उल्लंघन न करने का अनुरोध किया। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश