BRICS Summit पर भड़के ट्रंप कर दिया ये बड़ा ऐलान, चीन ने किया पलटवार

By अभिनय आकाश | Jul 07, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों का साथ देने वालों को वार्निंग दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोई भी देश ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ेगा तो 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगेगा। ब्रिक्स की बैठक वैसे तो ब्राजील में हो रही थी लेकिन  अमेरिका इस पर कड़ी नज़र रख रहा है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही ब्रिक्स समूह की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़े देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रम्प ने रविवार रात ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले किसी भी देश पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इस नीति में कोई अपवाद नहीं।

9 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ की डेडलाइन नजदीक आने के साथ कयासबाजियां भी तेज हो गई हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रम्प 12 देशों को पत्र भेजने वाले हैं। लेकिन पत्र के मैटर के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि भारत के प्रतिनिधिमंडल के साथ भी अमेरिकी अधिकारियों की ट्रेड डील पर बात हो चुकी है, लेकिन विवरण अभी सामने नहीं आया है। अभी सभी देशों पर 10% बेसलाइन अमेरिकी टैरिफ है। डील नहीं होने की स्थिति में 9 जुलाई के बाद संबंधित देश पर 9 अप्रैल को ट्रम्प द्वारा घोषित टैरिफ की दरें लगाई जाएंगी।  

इसे भी पढ़ें: टैरिफ से किसी को लाभ नहीं होता, ये देशों पर दबाव बनाने की कोशिश, ट्रंप की धमकी पर आया चीन का रिएक्शन

चीन ने किया पलटवार

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से यह ताज़ा बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विकासशील देशों के ब्रिक्स समूह के साथ गठबंधन करने वाले देशों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ़ लगाने की धमकी के बाद आया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टैरिफ के इस्तेमाल से किसी को कोई फायदा नहीं है। इससे पहले दिन में ट्रंप ने ब्रिक्स समूह की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़े देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।  

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?