Russia से दोस्ती की कीमत वसूलेगा अमेरिका, ट्रंप ने ठोक ही दिया भारत पर 25% टैरिफ, मोदी सरकार का क्या होगा अगला कदम?

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2025

तीन सालों में अगर भारत रूस के संबंधों पर नजर डालेंगे तो ये और भी मजबूत हुआ है। भारत और रूस के बीच व्यापारिक साझेदारी बड़े स्तर पर बढ़ी है। इसको लेकर पश्चिमी देश की बौखलाहट और भी बढ़ गई है। जिसता नतीजा अब बयानबाजी से इतर एक्शन से भी नजर आने लगा है। आखिरकार अमेरिका की तरफ से रूस से तेल खदीद को लेकर भारत के खिलाफ कदम उठा लिया गया है। अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया है। अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि याद रखें, भारत हमारा मित्र तो है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहाँ सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर रोकने में मोदी ने नहीं किया जिक्र, इसलिए क्या तिलमिला गए ट्रंप, भारत पर 25% टैरिफ ठोकने की बात करने लगे

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक, भारत पारंपरिक रूप से मध्य पूर्व से तेल प्राप्त करता था, लेकिन जब रूस ने वैकल्पिक खरीदारों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट देना शुरू किया, तो उसने बड़ी मात्रा में तेल का आयात शुरू कर दिया। मास्को ने यह कदम फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर विभिन्न पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंधों का सामना करने के बाद उठाया है। रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत की निकटता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के संबंध कई मानदंडों पर आधारित हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश