अमेरिकियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रंप के पास कोई योजना नहीं : Kamala Harris

By Prabhasakshi News Desk | Oct 11, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (ट्रंप) केवल अपने बारे में ही सोचते हैं और अमेरिकियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है। एरिजोना में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए हैरिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि ट्रंप ने पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले किसी भी तरह की बहस करने से आधिकारिक तौर पर इनकार कर दिया है। 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इन मुद्दों पर बात करने के बजाय ट्रंप के पास वही पुरानी घिसी-पिटी रणनीति है। उनके पास अमेरिकी लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई योजना नहीं है। उनका ध्यान सिर्फ अपने आप पर है। खैर, अब बदलाव का समय आ गया है।’’ हैरिस ने कहा कि अमेरिका एक नये रास्ते पर अग्रसर है और वह नये आशावादी नेतृत्व को अपनाने के लिए तैयार है।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं