खत्म हो जाएगा यूक्रेन....पुतिन के लिए अब जेलेंस्की को ट्रंप ने खूब सुना दिया

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।अमेरिकी राष्ट्र डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की पर तीखा हमला बोला है। ट्रम्प ने कहा कि एक ऐसा युद्ध जी कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए भा। एक ऐसा युद्ध जिसे जीता नहीं जा सकता था, उसे कॉमेडियन जेलेंस्की ने शुरू किया। इस जंग में उन्होंने अमेरिका के 30.42 लाख करोड़ खर्च कर दिए। ट्रंप ने कहा कि यह वही युद्ध है जिसे जेलेंस्की अमेरिका और ट्रंप को मंदद के बिना कभी खत्म नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही ट्रम्प ने जेलेंस्की पर हमला बोलते हुए कहा कि वो बिना चुनाव के एक तानाशाह है। आज चुनाव हुए तो वे औंधे मुंह गिर जाएगे। ट्रंप साथ बात कर युद्ध समाप्त करने की कोशिशों में जुटा है। जो बाइडेन अपने कार्यकाल में नही कर पाए। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की को जल्दी कदम उठाना चाहिए, वरना यूक्रेन खत्म हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप से मिलना चाहता हूं, अमेरिकी राष्ट्रपति संग मुलाकात को लेकर आया पुतिन का बयान

 यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के एक सलाहकार ने दावा किया कि अमेरिका ने अपनी स्थिति कमजोर कर ली है और यूक्रेन पर किसी भी संभावित शांति वार्ता से पहले रूस को कूटनीतिक नेतृत्व सौंप दिया है। जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडोल्यक ने सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के शीर्ष राजनयिकों के बीच हुई बैठक के बाद यह दावा किया। पोडोल्यक की यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि युद्ध के लिए कीव जिम्मेदार है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बगैर ही अमेरिका और रूस के बीच वार्ता आयोजित की गई।  

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है