ट्रंप ने इजराइल के खिलाफ जांच को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत पर प्रतिबंध लगाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के खिलाफ जांच को लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए।

इजराइली सेना की जवाबी कार्रवाई में बच्चों सहित हजारों फलस्तीनियों की मौत हुई थी। ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में आईसीसी पर ‘‘अमेरिका और उसके करीबी सहयोगी इजराइल को निशाना बनाकर अवैध तथा निराधार कार्यवाही करने’’ और नेतन्याहू और उनके पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ ‘‘बेबुनियाद गिरफ्तारी वारंट’’ जारी करके अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

आदेश में कहा गया है कि ‘‘अमेरिका या इजराइल, आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। इसमें यह भी कहा गया कि आईसीसी ने दोनों देशों के खिलाफ कार्रवाई का खतरनाक कदम उठाया है।

आदेश में कहा गया है कि अमेरिका आईसीसी पर ‘‘ठोस प्रतिबंध’’ लगाएगा। ट्रंप की ओर यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब नेतन्याहू वाशिंगटन के दौरे पर हैं। इजराइली राष्ट्रपति और ट्रंप ने मंगलवार को ‘व्हाइट हाउस’ में वार्ता की और नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को ‘कैपिटल हिल’ (अमेरिकी संसद) में सांसदों के साथ बैठक की।

प्रमुख खबरें

पुणे में गूंजेगी ‘छात्रों की आवाज’, राहुल गांधी के दौरे पर देवेंद्र फडणवीस और हर्षवर्धन सपकाल आमने-सामने

Alaska Plane Crash | अमेरिका के अलास्का में बड़ा हादसा! 8 लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त, तलाश अभियान जारी

BJP से गठबंधन के कयासों को Harsimrat Kaur ने दी हवा, कहा पंजाब के विकास के लिए दिल्ली जरूरी

Poland ने जताया समर्थन, आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भारत को अधिकार