भारत-रूस के जिगरी को बुलाकर ट्रंप ने किया बेइज्जत, भरी मीटिंग में ही लगे चिल्लाने

By अभिनय आकाश | May 22, 2025

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा ने ये कभी नहीं सोचा था कि जिन रिश्तों को बनाने के लिए वो अमेरिका पहुंचेंगे। उन्हें इस तरीके से राष्ट्रपति ट्रंप पूरी दुनिया के सामने शर्मशार कर देंगे। ट्रंप के मुंह से निकले एक-एक शब्द एक-एक लाइन रामाफोसा को छलनी कर रहा था। रामाफोसा इससे कितने असहज हो गए ये सामने आई तस्वीरों से साफ हो गया। रामाफोसा की बेइज्जती की तस्वीरें पूरी दुनिया में चर्चाओं का विषय बन चुकी है। ट्रंप ने कैसे रामाफोसा को बुलाकर बेइज्जत किया है। उनके देश को बेइज्जत किया है। इसकी चर्चा आज हर तरफ हो रही है। काले गोरे की कहानी को बहुत पीछे छोड़ चुकी दुनिया आज भी लग रहा है उसी रंग और भेदभाव की लड़ाई में उलझ कर रह जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: पसंद करता हूं...मेलानिया को लेकर ट्रंप से क्या बोले पुतिन? वायरल हुआ Video

फिर डोनाल्ड ट्रंप ने एक और वीडियो दिखाई। हालांकि वो वीडियो सार्वजनिक नहीं की गई। लेकिन उस वीडियो को देखने के बाद रामाफोसा हैरान हो चुके थे। रामाफोसा ने पूछा कि ये कहां कि तस्वीर है। इस पर ट्रंप ने इनकार कर दिया कि वो नहीं जानते। उसके बाद उन्होंने फिर जोर दिया कि वो इसके बारे में जानना चाहेंगे। काले गोरे के भेद में और दक्षिण अफ्रीका पर लगे आरोपों के बीच रामाफोसा की तरफ से प्रतिक्रिया भी आई। उन्होंने कहा कि ये एक छोटी पार्टी की तरफ से की गई टिप्पणी है और जिसका समर्थन अफ्रीका की सरकार नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आपने जो भाषण देखा वो सरकारी नीति नहीं है। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh   

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court: Noida कामगार प्रदर्शन केस में Himanshu Thakur को मिली जमानत

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया