‘एयर फोर्स वन’ के लिए पुराने विमानों को खरीदने पर विचार कर रहे ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति के उपयोग के लिए विशेष रूप से संशोशित दो ‘एयर फोर्स वन’ विमानों के उत्पादन में देरी को लेकर ‘बोइंग’ के प्रति नाराजगी जताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह यात्रा के लिए संभवत: किसी विदेशी विक्रेता से बोइंग के पुराने विमान खरीदने पर विचार कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम विमान खरीद सकते हैं और फिर इसमें ‘‘बदलाव करवा’’ सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह यूरोपीय कंपनी ‘एयरबस’ से विमान नहीं खरीदेंगे लेकिन वे पुराने बोइंग विमान खरीदने पर विचार करेंगे।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं एयरबस पर विचार नहीं करूंगा। मैं शायद किसी दूसरे देश से खरीद सकता हूं या किसी दूसरे देश से एक विमान मंगवा सकता हूं।’’ बोइंग ने अत्याधुनिक बोइंग 747-8 पर आधारित नए ‘एयर फोर्स वन’ विमान के उत्पादन का अनुबंध किया है लेकिन इसकी आपूर्ति में देरी हो रही है।

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी