भारत को लेकर बार-बार बयान जारी कर रहे ट्रंप, अब कहा- मर गई...

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2025

24 घंटे भी नहीं बीते और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिक्स और रूस के खिलाफ खुलकर हमला कर रहे हैं और वोभी भारत का नाम लेकर। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो चुकी है और इस बार ये लड़ाई उस टैरिफ के ऐलान को लेकर है, जिसके बाद भारत में हड़कंप मचा है। अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ और 25 प्रतिशत पैनल्टी लगा दी है। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति का गुस्सा मानो भारत के लिए नहीं रूस के लिए ज्यादा हो। रूस के साथ दोस्ती को लेकर ट्रंप कितने ज्यादा गुस्से में हैं, उनके द्वारा जारी हो रहे बयान बता रहे हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया ट्रूथ प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही बयान दिया। जिसमें उन्होंने भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी कह दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को लेकर बेहद ही तीखी टिप्पणी की है। ट

अमेरिका ने 25 % टैरिफ लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ गतिरोध के संकेतों के बीच भारत पर एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा, ट्रंप ने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने का भी फैसला किया। यह आश्चर्यजनक घोषणा ऐसे समय में की गई है जब एक दिन पहले ही भारतीय अधिकारियों ने कहा था कि एक अमेरिकी व्यापार दल व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए 25 अगस्त से भारत का दौरा करेगा। इस घोषणा को भारत पर अमेरिका की मांगों को मानने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिसने हाल ही में जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) जैसे प्रमुख साझेदारों के साथ अनुकूल व्यापार समझौते किए हैं।  

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ़ वाले दांव पर BJP बोली, भारत अपने हित में काम करेगा, दबाव में नहीं आएगा

ट्रम्प पर भारत की प्रतिक्रिया

ट्रम्प द्वारा भारत पर रूसी तेल और हथियार खरीदने के फैसले का हवाला देते हुए 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के कुछ ही घंटों बाद, केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि वह देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र ने ट्रम्प के बयान पर ध्यान दिया है और वर्तमान में इसके प्रभावों का अध्ययन कर रहा है। सरकार ने कहा कि भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से "एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुँचने के लिए" बातचीत कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच