बिल्कुल बर्दाश्त नहीं...ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर किसे दी सीधी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर आरोप लगाया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन से हमला करने की नाकाम कोशिश की। इस कथित घटना का ज़िक्र करते हुए ट्रंप ने कहा ल रात होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर उनका ड्रोन हमला पूरी तरह नाकाम रहा और यह हरकत बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया और न ही यह बताया कि वे किन जहाजों की बात कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक ईरानी अधिकारियों ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इस इलाके में हाल ही में हुए अमेरिकी सैन्य अभियानों में दर्जनों भारतीय नाविकों वाले 3 तेल टैंकर फंस गए हैं। 8 जून को अमेरिकी सेना ने पलाऊ के झंडे वाले टैंकर 'मैरीवेक्स' को बेकार कर दिया, जिस पर 24 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। उन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

इसे भी पढ़ें: जहाज पर थे भारतीय नागरिक, तभी अमेरिका ने किया हमला, एक्शन में नौसेना, घेरा समुद्र!

उन्होंने संभावित समझौते के बारे में ईरान की टिप्पणियों की भी आलोचना की और कहा कि उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है और तेहरान पर ईमानदारी से बातचीत न करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए अपना संदेश खत्म किया और कहा, "उन्हें जल्द से जल्द अपनी हरकतें सुधार लेनी चाहिए!

प्रमुख खबरें

ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम करेंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मेजबानी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में गंगनहर में गिरी अनियंत्रित थार जीप, हादसे में महिला की मौत और पति घायल

पंजाब में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, वेतन बढ़कर हुआ 20,500 रुपये

Kokila Vrat 2026: आज अखंड सौभाग्य के लिए कोकिला व्रत, जानें Muhurat, Puja Vidhi और धार्मिक महत्व