नाचते-नाचते ट्रंप ने कर दिए 3 बड़े ऐलान, लोगों को क्यों आई पीएम मोदी की याद

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2025

अमेरिका में कुछ घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ लेने से पहले ट्रंप ने एक विक्ट्री स्पीच दी है। इस विक्ट्री स्पीच में डोनाल्ड ट्रंप ने तीन नए ऐलान किए जिसे सुनकर लोगों को पीएम मोदी की याद आ गई। कुछ लोग तो यहां तक बोल रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप तो पीएम मोदी वाले फॉर्मूले पर काम कर रहे थे। उसी फॉर्मूले पर काम करके डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने में काफी मदद मिल गई। ट्रंप ने कहा कि हम अमेरिका को फिर से महान देश बनाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप का नारा मेक अमेरिका ग्रेट अगेन पीएम मोदी की रणनीति से मेल खाता है। पीएम मोदी ने सत्ता संभालने के कुछ समय बाद से ही ये बोलना शुरू कर दिया था कि वो भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। मोदी सरकार ने भारत को आगे बढ़ाने के लिए मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और स्वदेशीकरण पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों में हिम्मत और क्षमता की कमी नहीं है। अब यही डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि हम अमेरिका को वापस उसका गौरव दिलवाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का नारा दिया। 

इसे भी पढ़ें: Trump 2.0 से 62% अमेरिकी जनता को बड़ी उम्मीदें हैं? 35 शब्दों के शपथ के साथ क्या रहने वाले हैं 100 बड़े ऑर्डर

ट्रंप ने कहा कि वो अमेरिका से लेफ्ट वामपंथियों को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सेना और सरकार को कट्टर वामपंथी विचारधारा से मुक्ति दिलाएंगे। ट्रंप के मुताबिक इसमें एजेंडा चलाने वाले पत्रकार, अखबार, इंफ्लूएंसर, एलजीबीटी क्यू, फेमनिस्ट लॉबी और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों का इकोसिस्टम है। वो इस इकोसिस्टम को बर्बाद कर देंगे। हैरानी वाली बात है कि ठीक छह महीने पहले पीएम मोदी ने भी यही बयान दिया था। पीएम मोदी ने संसद में खड़े होकर कहा था कि ये इकोसिस्टम 70 साल तक फला-फूला है। मैं आज इस इकोसिस्टम को चेतावनी देता हूं, मैं इस इकोसिस्टम को चेताना चाहता हूं कि इस इकोसिस्टम की जो हरकतें हैं, जिस तरह इकोसिस्टम ने ठान लिया है कि देश की विकास यात्रा को रोक देंगे, देश की प्रगति को डिरेल कर देंगे, मैं आज इकोसिस्टम को बता देना चाहता हूं कि उसकी हर साजिश का जवाब अब उसी की भाषा में मिलेगा। ये देश देशविरोधी साजिशों को कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।  

प्रमुख खबरें

National Record तोड़ Anshuka Yadav ने Asian Games में ठोका दावा, 18 की उम्र में दिग्गजों को पछाड़ा

Manchester City का ऐतिहासिक दांव, Elliot Anderson के लिए 116 मिलियन पाउंड का Record Deal

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट