भारत-पाकिस्तान पर ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, दोनों देश पूरी तरह सीजफायर को तैयार

By अभिनय आकाश | May 10, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम के बाद बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: राजनीति करने का टाइम आ गया? India-Pakistan तनाव के बीच देश में होने लगा BJP vs Congress

विदेश मंत्री एस जयशंकर की बातचीत के बाद जनरल मुनीर को गया और फिर स्थिति पूरी तरह से बदल गई। आसिम मुनीर को अमेरिका ने हड़काया है। वो मौलाना जो गलती से पाकिस्तान का सेना अध्यक्ष भी है। पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने फोन किया और कार्रवाई तुरंत रोकने को कहा है। सिविलियंस को टारगेट करने के पाकिस्तान के इस कायराना हरकत और भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। इस घटना को लेकर व्हाइट की प्रवक्ता कैरोलिना डेविड ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो जल्द से जल्द इस तनाव को कम होते देखना चाहते हैं। राष्ट्रपति समझते हैं कि ये दो ऐसे देश हैं जो दशकों से एक दूसरे के साथ मतभेद रखते आए हैं। हालांकि दोनों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन