एड्स मुक्त अमेरिका बनाने के लिए ट्रंप ने दवा कंपनी के साथ किया अरबों का सौदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अब ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जब एक दशक के भीतर देश से एड्स का खात्मा कर सकता है। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजार ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को मंगलवार को बताया कि प्रशासन ने अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी गिलिएड के साथ समझौता किया है जो मुख्यत: एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और इनफ्लुएंजा के उपचार में प्रयोग होने वाली एंटीवायरल दवाइयां बनाने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें: दोहा में अफगान नेताओं और तालिबान ने शुरू की शांति वार्ता, अह्म मुद्दों पर चर्चा

अजार ने कहा कि राष्ट्रपति ने एचआईवी संक्रमण से लोगों को दूर रखने के हमारे कार्यक्रम के लिए मुफ्त दवाई के अगले 11 सालों के लिए हर साल इलाज के 2,00,000 कोर्स पाने का ऐतिहासिक समझौता किया है। यह सौदा अरबों डॉलर का है जो गिलिएड ने अगले 10 साल के लिए देने का वादा किया है। ट्रंप ने कहा कि हम सचमुच ऐसे मुकाम पर हैं जहां हम 10 साल के भीतर अमेरिका को एड्स मुक्त बना देंगे। 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह