US-Iran तनाव के बीच Trump का बड़ा कदम, 'Project Freedom' रोककर समझौते का दावा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी ‘‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’’ को रोक दिया है और दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति हुई है। ट्रंप ने मंगलवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।’’

ट्रंप ने रविवार को इस अभियान की घोषणा की थी और यूएस सेंट्रल कमांड ने अगले दिन से इस पर अमल शुरू कर दिया था। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के कारण संकरे समुद्री मार्ग के आसपास तनाव पैदा हो गया जो वैश्विक तेल आपूर्ति के पांचवें हिस्से के परिवहन का एक प्रमुख मार्ग है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दावा किया कि उसके जहाजों पर ईरान ने हमला किया था। अमेरिका ने भी कई ईरानी छोटी नौकाओं को नष्ट करने का दावा किया।

‘ट्रूथ सोशल’ पर ट्रंप का यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा 28 फरवरी को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के समाप्त होने और इसके उद्देश्यों की प्राप्ति की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाता सम्मेलन में रुबियो ने कहा, ‘‘ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ समाप्त हो गया है। हमने इस अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त कर लिया है। हम किसी और तरह की स्थिति उत्पन्न होने की कामना नहीं कर रहे। हम शांति का मार्ग अपनाना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति एक समझौते को प्राथमिकता देंगे... जो कि अब तक ईरान ने नहीं चुना है।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब