रूस में हमले के लिए यूक्रेन को अमेरिकी हथियार के इस्तेमाल की अनुमति का फैसला पलट सकते हैं Trump

By Prabhasakshi News Desk | Dec 17, 2024

पाम बीच (अमेरिका) । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन के उस हालिया फैसले को पलट सकते हैं जिसके तहत यूक्रेन की सेना को रूस के अंदरूनी क्षेत्र में हमला करने के लिए अमेरिका के हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। ट्रंप ने पिछले महीने बाइडन द्वारा लिए गए निर्णय को ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ बताया। उन्होंने इस बात पर भी असंतोष जाहिर किया कि बाइडन ने यह निर्णय लेने से पहले आगामी प्रशासन से सलाह नहीं ली। यूक्रेन लंबे समय से अपनी सीमा से सैकड़ों मील दूर रूसी ठिकानों पर हमला करने के वास्ते अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति चाहता था।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह बाइडन प्रशासन के फैसले को वापस लेने पर विचार करेंगे, ट्रंप ने कहा, ‘‘हो सकता है। मुझे लगता है कि ऐसा करना बहुत मूर्खतापूर्ण बात थी।’’ ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) ने ट्रंप की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि यह निर्णय पिछले महीने के चुनाव से पहले, महीनों के विचार-विमर्श के बाद लिया गया। ‘व्हाइट हाउस’ के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मौजूदा प्रशासन के आगामी प्रशासन के साथ समन्वय को लेकर कहा, ‘‘मैं आपको केवल इतना स्पष्ट तौर पर कह सकता हूं चुनाव के बाद से हमने उनसे विभिन्न स्तरों पर जो बातचीत की है, उसमें हमने उन्हें इसके पीछे के तर्क, इसके मकसद, हम ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस बारे में स्पष्ट रूप से बताया है।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह