ट्रंप ने अमेरिकी खुफिया विभाग का नया कार्यकारी निदेशक नामित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि नेशनल इन्टेलिजेन्स की उपनिदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी में हो रहे बदलाव का यह नया अध्याय है। सू गॉर्डन नेशनल इन्टेलिजेन्स की उपनिदेशक बनने से पहले 25 साल तक सीआईए में थीं और सेवामुक्त हो रहे निदेशक डैन कोट्स के बाद कार्यकारी निदेशक की दौड़ में शामिल थीं।

इसके कुछ मिनट बाद ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमेरिकी नौसेना के सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल और राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी केंद्र (एनसीटीसी) के मौजूदा निदेशक जोसफ मागुइरे गॉर्डन का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे कोई शक नहीं है कि वह बेहतर काम करेंगे।’’ ट्रंप ने 67 वर्षीय जोसफ के लंबे और उल्लेखनीय सैन्य करियर की प्रशंसा की जिन्होंने सील-2 टीम के कमांडिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाई थी और नौसेना विशेष युद्ध केंद्र का नेतृत्व किया था। बहरहाल, अनुभवी और स्वतंत्र विचारों वाली गॉर्डन की विदाई को खुफिया समुदाय के लिए झटका माना जा रहा है, जो पहले ही कोट्स के जाने से असहज महसूस कर रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह