भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर ट्रंप का नया दावा, प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा- फिर अब तक क्यों नहीं हुआ कोई व्यापार समझौता?

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2025

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार के दावों पर कटाक्ष किया है। प्रियंका ने पूछा कि अगर ऐसा है तो समझौता कहां है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रम्प के नए दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा था कि दो परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच सैन्य गतिरोध के दौरान पांच जेट मार गिराए गए एक बयान जिसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है और यह भी नहीं बताया गया है कि किस देश को नुकसान हुआ और इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते का कारण व्यापार प्रस्ताव है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का नया दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान 5 जेट मार गिराए गए...

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया दावा किया है कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान “पांच विमान मार गिराए गए।’’ साथ ही उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव उनके हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किसी एक पक्ष के विमान मार गिराए गए या फिर वह दोनों पक्षों के नुकसान की बात कर रहे थे। भारत सैन्य टकराव समाप्त कराने के ट्रंप के दावे को वस्तुत: खारिज करते हुए यह कहता रहा है कि अमेरिका की मध्यस्थता के बिना दोनों पक्षों ने अपनी सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद सैन्य कार्रवाइयां रोकीं। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के लिए शुक्रवार को आयोजित रात्रिभोज के दौरान कहा, “एक तरफ भारत और दूसरी ओर पाकिस्तान था। दोनों के बीच सैन्य टकराव जारी था। विमान मार गिराए जा रहे थे... चार या पांच विमान। मुझे लगता है कि वास्तव में पांच विमान मार गिराए गए थे 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra