Trump की नयी सुरक्षा नीति का उद्देश्य पश्चिमी गोलार्ध में पुन: प्रभुत्व स्थापित करना : दस्तावेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एक नयी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति तैयार की है, जो यूरोपीय सहयोगियों को कमजोर बताती है और इसका उद्देश्य पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिका के प्रभुत्व को पुनः स्थापित करना है।

इसके साथ ही अमेरिकी साझेदार के रूप में उनकी यूरोपीय सहयोगियों की दीर्घकालिक विश्वसनीयता पर संदेह किया गया है। इस दस्तावेज में ट्रंप के ‘अमेरिका प्रथम’ विचार का समर्थन किया गया है, जो विदेशों में हस्तक्षेप न करने का पक्षधर है, दशकों के रणनीतिक संबंधों पर सवाल उठाता है और अमेरिकी हितों को सबसे ऊपर रखता है।

दस्तावेज़ में कहा गया है कि अमेरिकी रणनीति ‘‘सबसे पहले अमेरिका के लिए क्या कारगर है - या, दो शब्दों में कहें तो ‘अमेरिका प्रथम’ से प्रेरित है।’’ जनवरी में रिपब्लिकन राष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने के बाद से, यह पहली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति है।

यह एक ऐसा दस्तावेज है जिसे प्रशासन को क़ानूनन जारी करना ज़रूरी है। यह डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों से बिल्कुल विपरीत है, जिसका उद्देश्य ट्रंप के पहले कार्यकाल में कई गठबंधनों के टूटने के बाद उन्हें फिर से मज़बूत करना और रूस पर लगाम लगाना था।

प्रमुख खबरें

शांति वार्ता हुई भंग! ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें, जवाब में अमेरिका ने किश्म द्वीप पर बोला हमला | Middle East War

Quetta Train Blast के बाद पाकिस्तान सेना का एक्शन, Balochistan में किया बड़ा एनकाउंटर, 17 आतंकवादी ढेर

आजमगढ़ से पाक समर्थित संदिग्ध की गिरफ्तारी पर सियासत तेज: ओम प्रकाश राजभर का सपा पर तीखा हमला

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights