ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी को IBRD में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया नामित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल के अमेरिकी अशोक माइकल पिंटो को अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (आईबीआरडी) में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है। पिंटो को सोमवार को आईबीआरडी में अमेरिकी वैकल्पिक कार्यकारी निदेशक के पद के लिए नामित किया गया। उन्हें दो वर्ष के लिए इस पद पर नामित किया गया है।

सीनेट के उनके नाम पर मुहर लगाने के बाद पिंटो एरिक बेथल की जगह लेंगे। एरिक इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं। पिंटो अभी अमेरिकी वित्त विभाग में अंतरराष्ट्रीय मामलों के अवर सचिव के सलाहकार हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से बीए और यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय कॉलेज ऑफ लॉ से भी पढ़ाई की है। ट्रम्प ने नौ अप्रैल को ही पिंटो को नामित करने की इच्छा जाहिर कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा