FBI पर बरसे ट्रम्प: रूस से तार जुड़े होने के संदेह में उनके खिलाफ चल रही है जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जांच एजेंसी एफबीआई को आड़े हाथ लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मई 2017 में जब उन्होंने जेम्स कोमी को एफबीआई निदेशक के पद से बर्खास्त किया तो एजेंसी ने ‘‘बगैर किसी कारण और बिना सबूत के’’ इस बात की जांच शुरू कर दी कि कहीं वह रूस के लिए तो काम नहीं कर रहे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, एफबीआई ने यह पता लगाने के लिए खुफिया जांच शुरू की है कि कहीं ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा तो नहीं। इतना ही नहीं, एफबीआई ने राष्ट्रपति द्वारा न्याय में अवरोध पैदा करने की आशंका की भी आपराधिक जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की ‘अत्यंत गंभीर’ स्थिति : UN विशेषज्ञ

ट्रंप ने कहा, ‘‘कोमी के बदतर नेतृत्व के कारण...एफबीआई पूरे संकट में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन मैंने जेम्स कोमी को बर्खास्त किया, वह अमेरिका के लिए महान दिन था।’’ ट्रंप की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ताजा आरोप ‘‘बकवास’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जेम्स कोमी को इसलिए बर्खास्त किया गया था क्योंकि वह कलंकित पक्षपाती है...(और) राष्ट्रपति ट्रंप असल में रूस पर सख्त रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ