ट्रंप ने ग्वांतानामो बे में 30,000 लोगों की क्षमता वाला प्रवासी हिरासत केंद्र बनाने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘‘उच्च प्राथमिकता वाले अपराधी विदेशियों’’ को हिरासत में रखने के लिए ग्वांतानामो बे में 30,000 लोगों की क्षमता वाला केंद्र स्थापित करने के संबंध में एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

ट्रंप ने रक्षा विभाग और गृह सुरक्षा विभाग को यह केंद्र तैयार करने का निर्देश दिया। ज्ञापन के अनुसार, ट्रंप ने ‘‘उच्च प्राथमिकता वाले अपराधी विदेशियों’’ को समायोजित करने और संबंधित प्रवर्तन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ‘नौसेना स्टेशन ग्वांतानामो बे’ में प्रवासी संचालन केंद्र के विस्तार का आदेश दिया।

ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है। हमारे पास ग्वांतानामो में 30,000 बिस्तर हैं, जहां हम अमेरिकी लोगों को खतरा पहुंचाने वाले सबसे खतरनाक अपराधी अवैध विदेशियों को हिरासत में रख सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से कुछ इतने खतरनाक हैं कि हमें इस बात का भरोसा नहीं है कि उनके देश उन्हें हिरासत में रख पाएंगे। हम नहीं चाहते कि वे वापस आएं इसलिए हम उन्हें ग्वांतानामो भेज रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!