टैक्स धोखाधड़ी मामले में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी के सीएफओ पर केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी और इसके लंबे समय तक मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) रहे एलन वीसलबर्ग पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाए गए। अभियोजकों ने इसे कर धोखाधड़ी का मामला बताया जिसमें अधिकारियों को अपार्टमेंट का किराया, कार और स्कूल ट्यूशन के भुगतान के रूप में 17 लाख डॉलर से अधिक का पारितोषिक दिया गया और यह भुगतान किसी भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। इस मामले में ट्रंप को आरोपित नहीं किया गया है लेकिन अभियोजकों ने यह कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने धोखाधड़ी की कथित योजना से संबंधित कुछ चेक पर हस्ताक्षर किए थे। ट्रंप के कारोबार संचालन के तरीकों की न्यूयॉर्क के अधिकारियों द्वारा दो साल से की जा रही जांच में पहली बार कोई आपराधिक मामला बना है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका कैपिटल हमला: सदन ने विशेष जांच समिति के गठन की मंजूरी दी

मैनहट्टन के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी साइरस वेंस जूनियर तथा न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेतीतिया जेम्स ने यह मामला दर्ज कराया था। दोनों ही डेमोक्रेट हैं। वीसलबर्ग अपने बेटे द्वारा ट्रंप अपार्टमेंट का इस्तेमाल न्यूनतम या बिना किसी शुल्क के करने को लेकर उठे सवालों के बाद जांच के दायरे में आ गये थे। आरोपों में कहा गया कि वीसलबर्ग के बेटे जो सेंट्रल पार्क में ट्रंप द्वारा संचालित आईस रिंक के प्रबंधन का काम देखते हैं उन्होंने 2018 में ट्रंप अपार्टमेंट में रहने के दौरान कोई किराया अदा नहीं किया और 2005 से 2012 के बीच प्रतिमाह केवल एक हजार डॉलर किराए के रूप में दिए जो मेनहट्टन की कीमतों से कहीं कम हैं। ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि जिला अटॉर्नी कार्यालय पूर्व राष्ट्रपति को नुकसान पहुंचाने के लिए वीसलबर्ग का इस्तेमाल कर रहा है।

प्रमुख खबरें

NEET गड़बड़ी पर Rahul Gandhi का PM Modi पर पलटवार: छात्र नहीं, आपको उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए

IIT Jodhpur Admission: बिना JEE के भी मिलेगा IIT में दाखिला, BS Management and Technology कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

Babbu Maan ने एडिलेड में गुरुद्वारे में आग की घटना के बाद कॉन्सर्ट किया रद्द