Davos जा रहे राष्ट्रपति Donald Trump के विमान 'एयर फोर्स वन' में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वाशिंगटन लौटा

By रेनू तिवारी | Jan 21, 2026

विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान 'एयर फोर्स वन' (AF1) को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस वाशिंगटन लौटना पड़ा। विमान के चालक दल (क्रू) द्वारा एक "मामूली विद्युत समस्या" (Minor Electrical Issue) की पहचान किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि लौटने का फैसला उड़ान भरने के बाद लिया गया, जब एयर फ़ोर्स वन के क्रू को "एक मामूली इलेक्ट्रिकल दिक्कत" का पता चला और सावधानी बरतते हुए उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: पीलीभीत में गिरजाघर के अवैध निर्माण के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

विमान में सवार एक रिपोर्टर ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के प्रेस केबिन की लाइटें कुछ देर के लिए बंद हो गईं, लेकिन इसका कोई कारण नहीं बताया गया। ट्रंप लौटने के बाद दूसरे विमान में सवार होंगे और डेवोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए अपनी यात्रा जारी रखेंगे।

एयर फ़ोर्स वन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले दोनों विमान लगभग चार दशकों से उड़ान भर रहे हैं। बोइंग नए विमानों पर काम कर रहा है, लेकिन इस प्रोग्राम में कई बार देरी हुई है।

पिछले साल, कतर के शाही परिवार ने ट्रंप को एयर फ़ोर्स वन फ्लीट में शामिल करने के लिए एक लग्जरी बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट किया था, जिस पर काफी सवाल उठे थे। उस विमान को फिलहाल सुरक्षा ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मॉडिफाई किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

भारत-US Trade Deal पर तुरंत फैसले के आसार नहीं, Jamieson Greer ने बताई स्थिति

Houthi विद्रोहियों की मदद के आरोप में US ऊर्जा विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, FBI ने पकड़ा

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163